- शेमफोर्ड स्कूल में डिजाइन थिंकिंग एण्ड इनोवेशन पर कार्यशाला का आयोजन
Haldwani News- शेमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में एसीआईसी देवभूमि फाउंडेशन की तरफ से डिजाइन थिंकिंग एण्ड इनोवेशन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता एसीआईसी देवभूमि फाउंडेशन के सीईओ कमल सिंह रावत रहे। कार्यशाला का शुभारम्भ विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर एकेडमिक्स अंजू भट्ट एवं प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य वक्ता कमल सिंह रावत ने बताया कि डिजाइन थिंकिंग और इनोवेशन का उद्देश्य स्टूडेंट्स को न सिर्फ किसी समस्या की पहचान करना, बल्कि उसका हल करने के लिए लायक बनाना है। स्किल को सिखाने का मकसद सिर्फ राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की बड़ी समस्याओं का हल करना नहीं, बल्कि बच्चों को अपने आसपास की समस्या को समझना, जानना और उनका हल निकालने में सक्षम बनाना है। डिजाइन थिंकिंग की मदद से स्टूडेंट्स की सेंसरी योग्यताओं, सामाजिक और ज्ञान को लेकर स्किल्स बेहतर होंगी। स्टूडेंट्स की उत्सुकता को और बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे वह हर चीज के हल को क्रिएटिविटी के साथ समझें। उन्होंने बताया डिजाईन थिंकिंग एक प्रक्रिया है इसमें ऑब्जर्वर या रिसर्च, समझ या एनालिसिस, आइडिया, प्रोटोटाइप तैयार करना या डिटेलिंग करना जैसे 5 स्तर होते हैं। इन सभी प्रोसेस में स्टूडेंट्स को इनोवेशन के बारे में भी समझाया जाएगा। उन्होंने सरकार द्वारा इस क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों तथा योजनाओं से सभी को अवगत कराया तथा उनकी जानकारी दी। कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कोआर्डिनेटर डॉ0 कीर्ति चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन
नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में मुख्य सचिव सख्त, 15 दिन में पूरे प्रदेश की वाटर सप्लाई की होगी जांच 
