- शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को स्कूल कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारेाह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह में लालकुआँ की सर्कल ऑफिसर उप पुलिस अधीक्षक दीपशिखा अग्रवाल ने शिरकत की। प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने कैबिनेट के चयनित पदाधिकारियों को विधिवत पद, गोपनियता एवं कर्तव्यनिष्ठता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंतर्गत अपने कर कमलों द्वारा दीपशिखा अग्रवाल, स्कूल के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने बच्चों को पद पट्टिकाएं प्रदान की एवं बैज लगाए। कैबिनेट में कक्षा बारहवीं के छात्र यश पंत को हेड बॉय, कक्षा बारहवीं की छात्रा निहारिका पपोला को हेड गर्ल के रूप में शपथ दिलाई गई। कक्षा बारहवीं के छात्र रोहित जोशी स्पोर्ट्स कैप्टन, चेतना नैनवाल स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन, दीक्षित सनवाल कल्चरल हेड तथा निशा ने लिटरेरी हेड के रूप में शपथ ग्रहण की। गोल्ड हाउस से मयंक तिवारी कैप्टन, प्रांजलि खत्री वाइस कैप्टन, ग्रीन हाउस से मानसी भट्ट कैप्टन, गायत्री बिष्ट वाइस कैप्टन, रेड हाउस से कनिका मेहरा कैप्टन, पंकज कपिल वाइस कैप्टन और ब्लू हाउस से दिव्यांशु कैप्टन तथा गौरव बिष्ट ने वाइस कैप्टन के रूप में अपना पदभार संभालते हुए शपथ ग्रहण की। दीपशिखा अग्रवाल ने स्कूल कैबिनेट के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप देश का भविष्य हैं आपके नेतृत्व कौशल को देखते हुए आप इस पद पर चयनित हुए हैं आशा करते हैं कि भविष्य में भी आप अपने नेतृत्व कौशल से सभी को साथ लेकर अपने स्कूल, समाज और देश की प्रगति में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि समयनिष्ठा, निरन्तरता और अनुशासन छात्र जीवन में सबसे महत्वपूर्ण हैं। अपने माता-पिता एवं गुरुजनों की बातों का सम्मान और उनकी आज्ञा का पालन करना छात्र जीवन में आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स की भी रैंकिंग सेरमोनी आयोजित की गयी जिसमें देवेश सिंह कैडेट कंपनी क्वार्टर मास्टर सार्जेंट, कौशिक ऐरी, हिमांशु देवरारी एवं रुपाक्षी दादावत को सार्जेंट, गरिमा जोशी एवं प्रियांशु देउपा को कॉरपोरल की उपाधि प्रदान की गयी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद
अब खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, उत्तराखंड में 26 अक्टूबर से लागू होगा नियम
उत्तराखंड: महिला चौकी इंचार्ज से मारपीट के मामले में पुलिस का एक्शन, सिपाही पर मुकदमा दर्ज 
