हल्द्वानी- रामपुर रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय अंतर विद्यालय बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आज भव्य समापन हुआ । जूनियर बालिका वर्ग में नैनी वैली स्कूल विजेता और दिल्ली पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा । सीनियर बालिका वर्ग में एसकेएम स्कूल विजेता और दिल्ली पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा ।
जूनियर वर्ग बालिका में एसकेएम विद्यालय विजेता और दिल्ली पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा । सीनियर वर्ग बालक में इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल विजेता और सेंट थेरेसा विद्यालय उपविजेता रहा । पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के महासचिव सौरभ पाठक, अध्यक्ष कैलाश भगत, कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल , डीपीएस के प्रो वाइस चेयरमैन विवेक अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या रंजना शाही ने विजेता तथा उपविजेता टीमों को स्मृति चिन्ह एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया ।
प्रो वाइस चेयरमैन विवेक अग्रवाल ने कहा कि हमारा विद्यालय खेलकूद तथा शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है । इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों का शारीरिक विकास तो होता ही है साथ ही साथ मानसिक एवं बौद्धिक विकास भी सुनिश्चित होता है । अतिथियों ने विजेता टीम को शुभकामनाएं दी । भविष्य में उज्जवल भविष्य की कामना की ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान 
