शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में अंर्तविद्यालयी विज्ञानं प्रदर्शनी का आयोजन
हल्द्वानी- शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में सोमवार को पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के द्वारा अंर्तविद्यालयी विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में शहर के विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए।

‘इनफिनिटी-द बाउंडलेस वर्ल्ड’ थीम पर बच्चों ने मॉडल तैयार किए। प्रदर्शनी में एग्रीकल्चर, एनर्जी, हेल्थ, एनवायरमेंट, रिसोर्स सबस्टेंस और डेली नीड्स पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किये गए। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कैलाश भगत, जैव ऊर्जा अनुसंधान रक्षा संस्थान भारत सरकार के वैज्ञानिक डॉ० अंकुर अग्रवाल, श्री नंद किशोर अधिसाशी अभियंता जल संस्थान हल्द्वानी, विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट (अधिवक्ता), प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय आदि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
प्रदर्शनी दो केटेगरी में आयोजित की गयी। सीनियर केटेगरी में निमोनिक स्कूल प्रथम, शेमफोर्ड स्कूल द्वितीय, एवर ग्रीन स्कूल तृतीय स्थान पर रहा तथा इंद्रा एकेडेमी को बेस्ट इनोवेटिव आईडिया के लिए पुरस्कृत किया गया। जूनियर केटेगरी में ऑरम द ग्लोबल स्कूल प्रथम, शेमफोर्ड स्कूल द्वितीय, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल तृतीय तथा शेमफोर्ड स्कूल को बेस्ट इनोवेटिव आईडिया के लिए सम्मानित किया गया।
स्कूल की प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय ने बताया कि इस विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए किया गया। बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और उनका विज्ञान के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए यह जरूरी है कि उनको वैज्ञानिक गतिविधियों में प्रतिभाग कराया जाये। निर्णायक मंडल के सदस्यों में िडबेर के वैज्ञानिक डॉ० अंकुर अग्रवाल , इंजीनियर नंद किशोर अधिसाशी अभियंता जल संस्थान हल्द्वानी रहे। डॉ० अंकुर अग्रवाल ने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने अपने प्रोजेक्ट्स का गहन अध्ययन किया है और सभी भविष्य में अच्छे वैज्ञानिक बनेंगे और और उनके इनोवेटिव आइडियाज का लाभ सभी को मिलेगा।
इंजीनियर नंद किशोर ने सभी बाल वैज्ञानिकों की सराहना की और उन्होंने बच्चों को कम लागत के प्रोजेक्ट्स पर काम करने पर बल दिया जिसका कार्यान्वयन सरकार या संस्था द्वारा आसानी से हो सके। उन्होंने बच्चों को एलन मस्क का उदहारण देते हुए नए इनोवेशन के लिए मोटीवेट किया । उन्होंने विद्यालय द्वारा आयोजित अंर्तविद्यालयी विज्ञान प्रदर्शनी के लिए विद्यालय प्रबंध समित की सराहना की इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, डायरेक्टर राजेश बिष्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विभिन्न स्कूलों के प्रबंधक एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ा अपडेट, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज चुनाव दिलचस्प, ABVP का धीरज को टिकट आर्यन हुवे बगावती
उत्तराखंड: आपदा आई तो तुरंत संभालेंगे मोर्चा, हर जिले में तैयार किए जाएंगे 10 खास मास्टर ट्रेनर
हल्द्वानी- ABVP में बड़ी बगावत, टिकट घोषित होते ही कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
उत्तराखंड: राफ्टिंग के शौकीनों के लिए खुशखबरी, गंगा का जलस्तर मिला अनुकूल; इस दिन से शुरू हो सकती है राफ्टिंग
उत्तराखंड: नौकरी के लिए पहाड़ छोड़ने की मजबूरी होगी खत्म? CM धामी ने छात्रों को बताई सरकार की तैयारी
उत्तराखंड: कथित आरोपों को लेकर पवन खेड़ा के खिलाफ बागेश्वर कोतवाली में तहरीर 
