Haldwani: हल्द्वानी में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे अस्पताल में उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और टक्कर मारने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हल्द्वानी में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक का कहर देखने को मिला है, CCTV फुटेज 17 नवंबर की है, बताया जा रहा है की 17 नवंबर की सुबह 4:43 पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित 10 टायर ट्रक ने मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, इसके बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, और घायल व्यक्ति करीब 1 घंटे तक सड़क किनारे पड़ा रहा, इस दौरान मानवीय संवेदना की तार तार होती नजर दिखी, सड़क पर गिरे घायल व्यक्ति को किसी ने भी अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई, लोग आते रहे, घूमते रहे, देखते रहे, घटना के करीब 1 घंटे बाद घायल व्यक्ति के मोबाइल की कॉल लिस्ट से किसी ब्यक्ति ने परिजनों को सूचना दी, जिन की पहचान हरीश चंद्र उप्रेती निवासी तल्ली हल्द्वानी के रूप में हुई, इसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उनको तुरंत इलाज के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, सर में गंभीर चोट होने की वजह से परिजन घायल व्यक्ति को हायर सेंटर राममूर्ति हॉस्पिटल बरेली ले गए, लेकिन घायल व्यक्ति की 21 नवंबर की सुबह मौत हो गई है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है,
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
