हल्द्वानी : मोटाहल्दू क्षेत्र से इस वक्त की बेहद दुखद खबर आ रही है लालकुआं कोतवाली अंतर्गत घटित घटना के अनुसार मोटाहल्दू के ग्राम बकुलिया गांव के निवासी दो बच्चे उमश भरी गर्मी से बचने के लिए गत दिवस गौला नदी में नहाने गए थे, जिनका लगभग 14 घंटे की ढूंढ खोज के बाद नदी में गोताखोरों की मदद से शव बरामद हो गया है, उक्त घटना से दोनों बच्चों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत शाम लगभग 5 बजे मोटाहल्दू के ग्राम बकुलिया निवासी अंकित भौर्याल पुत्र दीवान सिंह भौर्याल उम्र 15 वर्ष व कृष दानू पुत्र दरबान सिंह दानू उम्र 15 वर्ष घर से नहाने के लिए गौला नदी की ओर को निकले, जब देर शाम वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई, इसके बाद आसपास के ग्रामीण व निवर्तमान ग्राम प्रधान विपिन चंद्र जोशी समेत क्षेत्र वासियों ने उनकी ढूंढ खोज शुरू की, पूरी रात ढूंढने के बावजूद उनका कहीं कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद प्रातः से पुनः ढूंढ खोज का अभियान चलाया तो प्रातः के समय गौला नदी के किनारे दोनों के कपड़े मिल गए, जिससे बच्चों के नदी में डूबने का शक गहरा गया, इसके बाद गांव के ही गोताखोरों को बुलाया गया और नदी में पहले एक बच्चे का शव मिला उसके बाद लगभग 11 बजे दूसरे बच्चे का भी शव बरामद हो गया, एक साथ दोनों बच्चों की डूबने से हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। साथ ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया हैं। ग्रामीणों के अनुसार अंकित कक्षा 9 एवं क्रश कक्षा 10 का छात्र था, यह दोनों मोटाहल्दू के एक निजी विद्यालय में पढ़ रहे थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती 

