हल्द्वानी: बरेली रोड पर मंडी के करीब अनियंत्रित वाहन ने निजी विद्यालय की शिक्षिका हेमा पंत (49) को रौंद दिया। तीनपानी निवासी महिला ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। घटना से शिक्षिका के घर में मातम है।
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के तीनपानी निवासी हरीश पंत की पत्नी हेमा पंत (49) गौजाजाली के एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। बृहस्पतिवार सुबह वह तीनपानी के गोल्डी विहार निवासी पुष्पा मेहरा के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। हल्द्वानी कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि मंडी के पास अचानक से स्कूटी अनियंत्रित हुई।

हेमा स्कूटी से गिरी और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर के पहिये के नीचे आ गई। आसपास के लोगों ने वाहन को रोका लेकिन चालक भागने में कामयाब रहा। इधर गंभीर रूप से घायल हेमा को पुलिस ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।
हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां शुक्रवार सुबह तकरीबन 11 बजे इलाज के दौरान हेमा की मौत हो गई। स्कूटी चला रहीं पुष्पा को भी चोट आई है, उसका इलाज चल रहा है। मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
