हल्द्वानी– डेंगू से पीड़ित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक पद पर तैनात डॉ. पुष्पेश जोशी ( 40 ) की मौत हो गई। शुक्रवार को अचानक हालत बिगड़ने पर उन्हें एसटीएच लाया गया था, जहां से दिल्ली ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई।
मूलरूप से सोमेश्वर अल्मोड़ा निवासी डॉ. पुष्पेश जोशी बीते करीब 10-15 वर्षों से हल्द्वानी के जज फार्म में रह रहे थे। बीते दो वर्षों से वह यूओयू के बॉटनी विभाग में संविदा सहायक प्राध्यापक पद पर कार्यरत थे। परिजनों | के मुताबिक बीते सोमवार को उन्हें बुखार की शिकायत हुई थी। शुक्रवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ी तो परिजन उन्हें एसटीएच ले गए। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया था। शुक्रवार की रात ही दिल्ली ले जाते समय रास्ते में उनकीमौत हो गई।
इसके बाद परिजन शव को लेकर हल्द्वानी पहुंचे। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी का कहना है कि मरीज का कार्ड टेस्ट पॉजीटिव आया था। डॉ. पुष्पेश जोशी की करीब साढ़े तीन साल पहले शादी हुई थी । परिवार में उनकी माता पुष्पा जोशी, बड़े भाई चंद्रेश जोशी, पत्नी प्रीति जोशी और डेढ़ वर्ष का बेटा हैं। डॉ. जोशी के पिता नवीन जोशी हल्द्वानी उपकारागार में जेल अधीक्षक के पद पर कार्यरत रहे थे। उनका भी निधन हो चुका है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
