हल्द्वानी। यहां नगर में निवास करने वाली एक महिला ने संदिग्ध हालात में विषैला पदार्थ निगल लिया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने मोर्चरी पर हंगामा काटा। उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम हुआ। नायब तहसीलदार युगल किशोर ने बताया कि बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की चौधरी कॉलोनी वार्ड नंबर 59 निवासी अनुज गुप्ता की शादी पांच साल पहले हेमा गुप्ता से हुई थी। बीती सात मार्च को उसने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ निगल लिया। शनिवार को निजी अस्पताल में
दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाया। साथ ही बनभूलपुरा पुलिस से शिकायत भी की।एसओ बनभूलपुरा ने बताया कि मायके वालों ने मौखिक शिकायत की है। तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी। उधर, रविवार को मजिस्ट्रेट युगल किशोर की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 
