हल्द्वानी – अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या के साथ साथ पूरे देश भर में भारी उत्साह देखा जा रहा है चारों तरफ राम नाम की धूम है क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या महिलाए सभी जश्न मना रहे हैं.क्योंकि 500 बर्षो के इंतजार के बाद प्रभु राम अपने घर पधार रहे हैं हर कोई खुशी में डूबा हुआ है ऐसा ही एक नजरा हल्द्वानी में देखने को मिला जब किन्नर समाज के लोग राम भंजन में झूमते नजर आए राम भंजन गाकर किन्नर समाज खुशी मना रहा है।
तथा एक दूसरे को बधाई दे रहा है हल्द्वानी स्थित किन्नर समाज की गुरु कशिश मौसी के आवास पर किन्नरों ने राम भंजन को गाया और जमकर झूमे वही किन्नर समाज का कहना है कि बेसब्री से इस पल का इंतजार था हम राम भक्ति में मगन है। किनर समाज के लोगो का कहना है कि रामलला से पुराना रिस्ता है उन्होंने कहा कि जब अयोध्या में रामलला का जन्म हुआ था तक भी हमारे समाज के लोगो ने अयोध्या में बधाई गाई थी और राजा दशरथ को रामलला के जन्म की बधाई दी थी। ऐसा ही मौका फिर से अयोध्या और पूरे देश के लिए बन रहा है जब रामलला अपने भव्य मंदिंर में विराजमान होगें 22 जनवरी की तारीख एक दूसरी दिवाली की तरह हमेशा याद रहेगी.एक दिवाली तो आती ही है पर अब हमेशा एक दिवाली 22 जनवरी को भी हमेशा आती रहेगी हम इस 22 जनवरी को भी दीवाली जैसे ही नाचते गाते भगवान् राम के नाम के साथ मनाते रहेगें।
उन्होंने कहा कि हम लोगो से अपील करना चाहते है कि इस दिन को आप दीवाली की तरह मनाएं जो आज तक कभी ना मनी हो.उन्होंने कहा कि रामलला को लेकर हमें बहुत खुशी है. 22 जनवरी को हमारे समाज द्वारा गरीबों में कपड़े और भोजन का वितरण किया जायेगा जिसकी तैयारी कर ली गई है इस मौके पर मुख्य रूप से लेला किन्नर, मलती देवी और राहुल मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 
