- हल्द्वानी में ‘संवर्धन क्लासेस’ का शुभारंभ, कक्षा 1 से 12वीं तक मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
हल्द्वानी: शहर में अब छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और प्रतियोगी स्तर की शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ‘संवर्धन क्लासेस’ की शुरुआत हो चुकी है। यह शिक्षण संस्थान कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक उत्कृष्ट शैक्षणिक विकल्प बनकर उभरा है।
संवर्धन क्लासेस की स्थापना श्रीमती चंद्रकला अमोला द्वारा की गई है, जो शिक्षा जगत में 38 वर्षों का अनुभव रखती हैं। श्रीमती अमोला ने वर्ष 1989 से 2014 तक हरमन माइनर विद्यालय, भीमताल में उप-प्रधानाचार्य के रूप में कार्य किया। इसके बाद वे सैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल और केवीएम लामाचौड़ में प्रधानाचार्य के रूप में अपनी सेवाएं देती रहीं। श्रीमती अमोला रसायन शास्त्र में एम.एससी. और एम.एड. की डिग्री धारक हैं।
संवर्धन क्लासेस में कक्षा 1 से 8 तक सभी विषयों की कक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 9 से 12वीं के लिए Physics, Chemistry, Mathematics (PCM) की गहन तैयारी कराई जाएगी। रसायन शास्त्र स्वयं श्रीमती अमोला द्वारा पढ़ाया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को विषय की गहराई को समझने का विशेष अवसर मिलेगा।
श्रीमती अमोला ने जानकारी दी कि कोचिंग संस्थान ब्लॉक ऑफिस के पास, कालिका लाइंस, हल्द्वानी में संचालित हो रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं: 📞 9412084458,
📞 9012934565
संवर्धन क्लासेस का उद्देश्य सिर्फ शिक्षण ही नहीं, बल्कि छात्रों के समग्र विकास व बोर्ड परीक्षा की सशक्त तैयारी के लिए एक ठोस मंच प्रदान करना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : कर्तव्य पथ पर दुनिया से रुखसत हुए फायरमैन जगजीत सिंह, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई
ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत
उत्तराखंड : इंस्टाग्राम पर चढ़ा प्यार परवान, हरियाणा में मिली प्रेमी संग गई तीन बच्चों की मां
उत्तराखंड : इस विभाग में सभी अफसरों को मिलेंगे सरकारी आवास
उत्तराखंड : यहां दामाद ने ससुर पर पाटल से किया हमला, मौत
उत्तराखंड: यहां नदी में डूब गए तहेरे-चचेरे दो भाई
उत्तराखंड: यहां प्रेमी के चक्कर में महिला ने उठाया ये कदम
हल्द्वानी में सनसनी: रेलवे ट्रैक पर मिला होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव
उत्तराखंड: मसूरी को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट के प्रयास रंग लाए, विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे निर्माण की मिली मंजूरी 
