हल्द्वानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा पिछले 24 घंटे में 14 और कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो चुकी है यही नहीं सुशीला तिवारी अस्पताल कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों से फुल हो गया है अस्पताल में मरीजों का आंकड़ा 425 पहुंच गया है जिनमें से अभी 120 मरीज की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है
वहीं आज फिर से जिले में 665 नए संक्रमित मरीज आने से स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पैर फूल गए हैं प्राइवेट सरकारी सहित सभी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीज फुल है ऐसे में मिनी स्टेडियम में भी कोविड-19 हॉस्पिटल बनाया जा रहा है लेकिन कर्फ्यू सहित कंटेनमेंट जोन और प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के लाख प्रयासों के बाद भी इस संक्रमण की चैन को तोड़ पाना बहुत ही मुश्किल हो पा रहा है।
वही रामनगर में बाहर से आने वाले 40 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिनको कोविड-19 सेंटर रेफर कर दिया है वहीं दूसरी तरफ लालकुआं, बिन्दुखत्ता और बरेली रोड क्षेत्र में 27 लोग पॉजिटिव निकले हैं जिसमें से लालकुआं में 13 ,बिंदुखट्टा में दो, हल्दूचौड़ में 7 और मोटाहल्दू चार और मोती नगर में एक संक्रमित पाया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
2 thoughts on “हल्द्वानी- लोग नही आ रहे बाज, हालात गम्भीर, 14 की मौत, 665 नए मामले”
Comments are closed.



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 

क्या बाहर से आने वाले को टैस्ट रिपोर्ट नही लानी है. यदि एसा है तो केस बढेगें और बाहरी मरीज इलाज के लिये यहीं आयेंगे क्योकि अन्यत्र तो अघिक परेशानी है
bilkul