पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच ने दीपावली को लेकर फैलाए जा रहे भ्रांतियों का खंडन किया
हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच ने आज एक बैठक में दीपावली त्योहार को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर स्पष्ट राय व्यक्त की है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पर्वतीय समाज के पंचांग के अनुसार, दीपावली और महालक्ष्मी पूजन 21 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी।

मंच ने कुछ संगठनों द्वारा 20 अक्टूबर को दीपावली मनाने की खबरों को खारिज करते हुए इसे पर्वतीय संस्कृति के विघटन का प्रयास बताया और इसकी कड़ी निंदा की। मंच के संरक्षक हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि पर्वतीय पंचांग के अनुसार, अमावस्या 21 अक्टूबर को है और उसी दिन दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 20 अक्टूबर को महालक्ष्मी पूजन का कोई आधार नहीं है।
मंच के अध्यक्ष खडक सिंह बगडवाल ने भी जोर देकर कहा कि पर्वतीय समाज के सभी त्योहार और कर्मकांड प्रचलित पंचांग के अनुसार ही संपन्न होते हैं, इसलिए इस बार भी दीपावली और महालक्ष्मी पूजन 21 अक्टूबर को ही होंगे। संस्थापक सदस्य भुवन जोशी ने भी इस बात का समर्थन किया और कहा कि अमावस्या 21 अक्टूबर को ही है।
बैठक में मंच के सचिव देवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष त्रिलोक बनौली, कमल किशोर, धर्म सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर परगई, जे ललित प्रसाद, प्रताप चौहान, श्याम सिंह नेगी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। मंच ने पर्वतीय समाज से अपील की है कि वे भ्रामक सूचनाओं से बचें और पंचांग के अनुसार ही त्योहार मनाएं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
उत्तराखंड: यहां झांकी पर मुकदमे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कोतवाली में किया प्रदर्शन!
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गौला नदी में बहे 17 वर्षीय आदित्य का शव बरामद
हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित हुए ये 19 शिक्षक
उत्तराखंड में शुरू हुई नंदा देवी की बड़ी जात, कुरुड़ से कैलाश रवाना हुई यात्रा
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को आ सकता है फैसला
उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत 
