हल्द्वानी- सितारगंज से अल्टो कार में लौट रहे परिवारजनों की कार लालकुआ और हल्दूचौड़ के बीच में डिपो नंबर 5 पर दुर्घटना का शिकार हो गई एक ट्रक हुए टक्कर में भीषण हादसा हो गया ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार गाड़ी चला रहे शाहिद और उसके 5 साल के बेटे सार्दुल और उसके भाई की पत्नी आशमा, और अरशूल ने भी दम तोड़ दिया। जबकि 2 लोग और घायल बताए जा रहे हैं जिनकी हालत गंभीर है।

यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- (अभी-अभी) यहां ट्रक और ऑल्टो में भिड़ंत, एक की मौत दो घायल, कार के उड़े परखच्चे

इंदिरा नगर ठोकर का रहने वाला शाहिद शादी समारोह में भाग लेकर सितारगंज के साथ अपने परिवार सहित हल्द्वानी लौट रहा था इस दौरान लाल कुआं कोतवाली के डिपो नंबर 5 के पास यह हादसा हो गया ट्रक और अल्टो कार की हुई जबरदस्त टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए मौके पर मौजूद राहगीरों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया चालक शाहिद की मौके पर ही मौत हो गई थी वह कार में फस गया था इसके अलावा अन्य घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 3 लोगों की और मौत हो गई इस हादसे की खबर से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।

यह भी पढ़े 👉देहरादून- (बड़ी खबर) गृह परीक्षाओं को लेकर सरकार ने जारी किया यह आदेश
अक्सर हो रहे हाईवे में हादसे
लालकुआं से हल्द्वानी के बीच पिछले 2 साल से बंद पड़े एनएच चौड़ीकरण कार्य की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं जगह-जगह सड़कें टूटी होने और सिंगल लेन वाहनों की आवाजाही होने की वजह से अक्सर इस तरह के हादसे हुए हैं जिनमें दर्जनों लोगों ने अब तक जान गवा दी है शनिवार की देर रात हुआ यह हादसा भी कई सवाल खड़े करता है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव
हल्द्वानी : कारोबारी के दो बेटे कमरों में मिले बेहोश, हालत गंभीर
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला
हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित 
