हल्द्वानी: यहां कल होगा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नगर सेवायोजन कार्यालय हल्द्वानी द्वारा दिनांक 14.11.2025 को प्रातः 10 बजे से नगर सेवायोजन कार्यालय आई.टी.आई. कैम्पस हल्द्वानी, में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में Layam FLEXI Solutions (Ashoka Leyland, Yazaki India Pvt. Ltd.), Pukhraj Healthcare Pvt.Ltd. Haldwani, Lava International, Elgin Electronics Pvt.Ltd., HDFC Bank, Axis Bank, Amass Skill Ventures Pvt.Ltd., GK Security & Placement Services द्वारा विभिन्न पदों हेतु योग्य अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार परीक्षा/टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें शैक्षिक अर्हता हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, बी.टेक के 18 से 30 उम्र तथा वेतनमान पदानुसार 10000 से 25000 तक निर्धारित है। कार्यस्थल पंतनगर, रुद्रपुर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, हल्द्वानी आदि हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त प्रमाण पत्रों/अंकपत्रों की छायाप्रतियां, बायोडाटा के साथ दिनांक 14 नवम्बर 2025 (शुक्रवार) को नगर सेवायोजन कार्यालय आई.टी.आई. कैम्पस हल्द्वानी में उपस्थित हो रोजगार मेले का लाभउठा सकते हैं। इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

रोजगार मेले के संबंध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालय के दूरभाष संख्या 05946-234170/9012013291 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें