हल्द्वानी – हल्द्वानी पुरानी आईटीआई क्षेत्र निवासी हिमांशु पांडे के जज्बे और लगन को दर्शाने के लिए काफी हैं। अपने मकसद को लेकर ये हिमांशु की साधना ही है कि उन्होंने एक बार फिर यूसेट परीक्षा में कामयाबी हासिल की है। इससे पहले हिमांशु पांडे ने एमएससी भूगोल में गोल्ड मेडल, यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण और पीएचडी परीक्षा में भी सफलता प्राप्त कर परिवार का मान बढ़ाया है। जीवन की हर छोटी बड़ी चुनौती के बीच हिमांशु की सफलता का यह पथ उन तमाम युवाओं के लिए एक नजीर है जो मंजिल की ख्वाहिश में बीच रास्ते में कही डगमगा जाते हैं। इस बार भूगोल विषय में यूसेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावियों की संख्या 37 है।
बताते दें कि हिमांशु पांडे ने अपनी स्कूली शिक्षा आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग स्कूल से पूरी की है। साल 2017 में 12वीं कक्षा पास करने के बाद उन्होंने डीएसबी, नैनीताल से बीएससी पूरी की। बीएससी के बाद हिमांशु ने भूगोल विषय से एमएससी की पढ़ाई की। साल 2022 में एमएससी पूरी होने के बाद उन्हें 2023 में यूजीसी नेट परीक्षा में भी कामयाबी मिली। साल के अंत में उन्हें कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पीएचडी परीक्षा में भी कामयाबी मिली। हिमांशु पांडे डीएसबी परिसर से ही पीएचडी कर रहे हैं। हिमांशु के पिता नन्दाबल्लभ पांडे एनएचपीसी बनबसा में कार्यरत हैं तो वहीं उनकी माता लीला पांडे एक कुशल गृहिणी हैं। हिमांशु अपनी सफलता का श्रेय परिवार, गुरुजनों और मित्रों को देते हैं। वह आगे चलकर प्रोफेसर बनना चाहते हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
