हल्द्वानी- भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI)
उत्तराखंड द्वारा छात्रसंघ चुनाव 2023-24 कर लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की पहली सूची आज जारी की गयी है।
मोतीराम बाबूराम शासकीय पीजी कॉलेज (MBPG) हल्द्वानी में विश्विद्यालय प्रतिनिधि (UR) पद हेतु सुजल सचिन तथा इंदिरा प्रियदर्शिनी शासकीय कन्या कॉमर्स पी.जी. कॉलेज (महिला महाविद्यालय) हल्द्वानी में अध्यक्ष- आस्था तेजवानी, सचिव- मानसी प्रकाश, सांस्कृतिक सचिव- ज्योति पडियार, उपसचिव- टीना कांडपाल, कोषाध्यक्ष- शैल खनायत, विश्विद्यालय प्रतिनिधि (UR)- हिमानी धामी को NSUI द्वारा अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया।
NSUI प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने उत्तराखंड NSUI प्रभारी अक्षय लाकड़ा की संस्तुति पर पत्र जारी कर MBPG कॉलेज और महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के NSUI प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा की।
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट और जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने संयुक्त रूप से उक्त प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सभी को जीत के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। विधायक श्री सुमित हृदयेश ने NSUI से जुड़े सभी छात्र छात्राओं को NSUI समर्थित प्रत्यशियों की जीत के लिए आज और अभी से जुट जाने की अपील की।
प्रत्याशी घोषणा कार्यक्रम में जिला महामंत्री मलय बिष्ट, हेमन्त बगडवाल, NSUI जिलाध्यक्ष भुवन पांडे, पूर्व NSUI जिलाध्यक्ष विशाल भोजक, प्रदीप नेगी, हेमन्त साहू, दिग्विजय सिंह चौहान, मीमांशा आर्य, जूही चुफाल, ज्योति आर्य, लाल सिंह पवार, कोमल जायसवाल, अमित रावत, गुड्डू सम्मल, मयंक गुप्ता, हर्षीय जोशी, करन अरोड़ा, अमन गुप्ता, सोनू कसार आदि ने शिरकत की और NSUI प्रत्याशियों को जीत का आशीर्वाद दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गांव में फैली एक अफवाह और युवक की हो गई पिटाई, पुलिस जांच में खुला सच
मसूरी की सड़कों पर अचानक दिखे इमरान हाशमी, फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ी भीड़
उत्तराखंड के रिसॉर्ट में ऐसा क्या हुआ कि पर्यटक पहुंचे जेल? जानिए पूरा मामला
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) संयुक्त छापेमारी, 7 कोचिंग सील, छात्रों के जिंदगी से कोई समझौता नहीं
देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप 
