हल्द्वानी- जंगलों से वन निगम के डिपो तक लकड़ी पहुंचाने वाले मजदूर और ठेकेदार लंबे समय से भुगतान न होने के कारण बेहद परेशानी में आ गए हैं लिहाजा मामले में सभी कांटेक्टरो ने वन विकास निगम के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी, कालाढूंगी, रामनगर सहित अन्य इलाकों में जंगलों में वन निगम इमारती लकड़ी के कटान का काम करता है और उसके ढुलान के लिए 50 से ज्यादा कांट्रेक्टर और 500 से ज्यादा मजदूर काम करते हैं लेकिन पिछले वर्ष दिसंबर से ठेकेदारों का 8 करोड़ और मजदूरों का 7 करोड रुपए बकाया है जिसके चलते अब इस काम को करने वाले मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है ठेकेदारों का कहना है कि दिसंबर से अब तक भुगतान न होने की वजह से लाखों रुपया पेट्रोल पंप पर भी बकाया है अब काम के लिए डीजल मिलना भी मुश्किल हो गया है लिहाजा वन विकास निगम से उनके बकाया भुगतान की मांग की गई है। वन विकास निगम को ज्ञापन देने वालों में भुवन चंद्र पनेरु, आदित्य साहनी, पूरन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह परिहार, कविराज धामी, भीष्म गांधी, मुख्तार, मोहन बजेठा, हयात सिंह डसीला, पुष्पा तिवारी, रमेश बिष्ट, दयाल पांडेय, अशोक पंत, रवीश गढ़कोटी, करण सजवाण शामिल रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन
नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई 
