हल्द्वानी- त्योहारों के सीजन में बाजार लोगों से पैक है। छुट्टी पर लोग अपने घर के लिए रवाना हो रहे हैं। हर बार की तरह यात्रियों की भीड़ के वजह से रोडवेज को अलग से इंतजाम करने पड़े हैं। हर साल हल्द्वानी से दूसरे शहरों के लिए जाने वाले लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए रोडवेज अतिरिक्त बसों का संचालन करता है। सोमवार को भी कुछ इस तरह की तस्वीर देखने को मिली है।
सोमवार को बस अड्डे पर बरेली जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने पर रोडवेज को अतिरिक्त बसें भेजी। दिल्ली से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने पर रोडवेज ने इस रूट पर भी अतिरिक्त बसें लगाईं हैं। बता दें कि दीपावली पर्व नजदीक आने पर यहां काम करने वाले यूपी के लोग अपने घरों को लौटना शुरू गए हैं।
हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा है कि त्योहारी सीजन शुरू हो गया है और यात्रियों की संख्या अधिक होने लगी है। रोडवेज ने अधिक से अधिक बसों का संचालन करने की तैयारी की है। सोमवार को हल्द्वानी से बरेली के लिए चार अतिरिक्त बसों को मिलाकर कुल 10 बसें भेजी गईं।
इसके अलावा दिल्ली से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों को परेशानी ना हो, इसके लिए 17 बसें दिल्ली रूट पर भेजी गईं हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल हल्द्वानी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या कम है। हल्द्वानी से देहरादून के लिए भी दो बसें अतिरिक्त भेजी गईं। मुरादाबाद, चंडीगढ़, हरिद्वार, जालंधर, मेरठ, रुड़की, कोटद्वार, फरीदाबाद, लुधियाना आदि स्थानों के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
