हल्द्वानी- काठगोदाम थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर नगरी गांव की रहने वाली एक नाबालिग को गांव के ही रहने वाले युवक ने ऑटो से अगवा कर होटल में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की है।
काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि घटना 5 नवंबर की है। सुल्तान नगरी गांव की एक किशोरी के परिजनों ने काठगोदाम थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कराया है कि उसकी पुत्री अपने सहेली के साथ हल्द्वानी से ऑटो से बैठकर सुल्तान नगरी अपने घर को जा रही थी, इस दौरान गांव का रहने वाला एक युवक करन सागर उसको ऑटो से उतारकर अगवा कर अपने साथ ले गया, जहां युवक ने डरा धमका कर एक होटल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवक ने पीड़िता को धमकी दी कि किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे, अपने साथ हुई घटना के बाद किशोरी गुमसुम रह रहे लगी, जिसके बाद परिजनों ने पूछताछ की तो किशोरी ने अपने साथ हुई घटना को बताया, पूरे मामले में परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक करन सागर के खिलाफ पोक्सो एक्ट और 376 ,506 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है, आरोपी जेल भेजने की कार्यवाही की गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 

