- हल्द्वानी: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी खुद पहुंचा थाने!
हल्द्वानी- होटल में ले जाकर नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी शादीशुदा है उसने अपने ही गांव की नाबालिग लड़की को प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया था।
जिसके चलते पुलिस आरोपी की युवक की तलाश कर रही थी कि मुकदमें की जानकारी होने पर आरोपी खुद ही थाने में हाजिर हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। बताया जाता है कि आरोपी सेना का जवान है।

पुलिस के अनुसार आरोपी पिथौरागढ़ जिले का रहने वाला है और शादीशुदा है। आरोपी के गांव की 17 साल की एक लड़की मुखानी थाना क्षेत्र में अपनी बुआ के घर रहती है। युवक ने नाबालिग लड़की को प्यार के जाल में फंसाया और झांसा दिया कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी कर लेगा।
इस बीच उसने लड़की को बनभूलपुरा स्थित एक होटल में बुलाया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था।
इधर, बनभूलपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है, जिस पर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल,
हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार 
