हल्द्वानी: एलपीजी गैस कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। गैस कनेक्शन की e-KYC कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर अब 7 सितंबर कर दी गई है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपनी e-KYC नहीं कराई है…उन्हें निर्धारित समय के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
हल्द्वानी में इंडेन समेत अन्य गैस कंपनियों के उपभोक्ताओं के लिए e-KYC की प्रक्रिया को जरूरी बताया गया है। गैस एजेंसियों की ओर से भी उपभोक्ताओं को समय रहते e-KYC कराने के लिए कहा जा रहा है।
हल्द्वानी की कुछ गैस एजेंसियों में e-KYC पूरी होने के बाद ही उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके चलते जिन लोगों की e-KYC अभी बाकी है…उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
गैस एजेंसियों के अनुसार बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपनी e-KYC करा चुके हैं….जबकि कुछ उपभोक्ताओं की प्रक्रिया अभी बाकी है।
हजारों उपभोक्ताओं की e-KYC बाकी
सरस मार्केट स्थित इंडेन गैस एजेंसी में करीब 3,200 उपभोक्ताओं की e-KYC अभी पूरी की जानी है। वहीं काठगोदाम और चोरगलिया की एजेंसियों में भी लगभग 2-2 हजार उपभोक्ताओं की e-KYC बाकी बताई गई है।
कुमाऊं मंडल विकास निगम के अंतर्गत संचालित इंडेन की 49 गैस एजेंसियों में करीब 91 प्रतिशत उपभोक्ताओं की e-KYC पूरी होने की जानकारी दी गई है।
7 सितंबर तक करा लें e-KYC
गैस उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी करा लें। समय सीमा के बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
फिलहाल गैस एजेंसियों की ओर से e-KYC का काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है और उपभोक्ताओं को भी इसके लिए जागरूक किया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 
