लालकुआं- लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के बिन्दुखत्ता में जमीनी विवाद को लेकर मौके पर पहुँचे पुलिसकर्मी और एक अधिवक्ता आपस में भिड़ गए , जिसके बाद पुलिस अधिवक्ता को कोतवाली लालकुआं ले आयी जहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है ।
दरअसल बिन्दुखत्ता चौकी इंचार्ज मनोज कुमार एक जमीनी विवाद की जांच के सिलसिले में मौके पर पहुंचे थे जहां अधिवक्ता एसडी जोशी और पुलिस कर्मियों में विवाद खड़ा हो गया ,मामला इतना बढ़ गया कि अधिवक्ता और पुलिस के बीच मारपीट शुरू हो गई , जिसके बाद पुलिस ने वकील को गिरफ्तार कर सरकारी कार्य मे बाधा डालने, मारपीट, गाली गलौज , धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर दिया , जबकि अधिवक्ता एसडी जोशी के भाई घनश्याम जोशी के मुताबिक उक्त जमीन का मामला सिविल कोर्ट में चल रहा है जब ये बात पुलिस कर्मियों को बताई गई तो उन्होंने अधिवक्ता के साथ मारपीट शुरू कर दी । वहीं मारपीट की सूचना के बाद भाकपा माले नेता और कुछ अधिवक्ता लालकुआं कोतवाली पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ कोतवाली में तहरीर सौपी । पुलिस और वकील के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है ।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
