लालकुआं। वरिष्ठ ट्रांसपोर्ट व्यवसायी एवं मोटर मिस्त्री एसोसिएशन के अध्यक्ष मतलीम खान का हृदय गति रुकने से आज तड़के निधन हो गया, उनके निधन से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां वार्ड नंबर एक नई बस्ती निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं मोटर मिस्त्री एसोसिएशन के अध्यक्ष मतलीम खान उम्र 52 वर्ष को आज तड़के 3 बजे सीने में तेज दर्द उठा, उन्होंने अपने दामाद फिरोज खान को जगाया तथा तबीयत खराब होने की जानकारी दी।
जिसके बाद फिरोज द्वारा तुरंत कार निकालकर उन्हें हल्द्वानी अस्पताल को ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया, हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय में पहुंचे तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, मतलीम खान की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वह अपने पीछे तीन बेटियां दो पुत्र समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी लालकुआं नगर पंचायत की सभासद भी रही है, मतलीम खान के दामाद फिरोज खान ने बताया कि आज दोपहर 1:30 बजे स्थानीय कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : चारधाम यात्रा में ट्रिप कार्ड अनिवार्य, तय किराए से अधिक वसूला तो वाहन का परमिट तत्काल होगा निरस्त
उत्तराखंड: तुषार चौहान बने आईएएस, पूरे हरिद्वार जनपद में हर्ष की लहर
उत्तराखंड : पहाड़ की मीनल नेगी ने UPSC में 66 वीं रैंक लाकर रचा इतिहास
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में हुवे ये फैसले
देहरादून : नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
नैनीताल :(बधाई) भीमताल की सौम्या गर्ब्याल बनी IAS
चम्पावत के लिए गर्व का क्षण: अनुप्रिया राय ने रचा इतिहास पास की UPSC परीक्षा
उत्तराखंड का मान बढ़ाने वाले आयुष सेमवाल को यूपीएससी (अईएएस) की परीक्षा पास करने की ढेर सारी बधाई
नैनीताल : खाड़ी देशो में कोई फंसा है तो ध्यान दे!
नैनीताल: मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त का डंडा, अवैध इमारतों की जांच के निर्देश 

