- हल्द्वानी: दुष्कर्म प्रकरण में लापरवाही पर एसएसपी की बड़ी कार्रवाई
- लालकुआं थाने की महिला दरोगा अंजू नेगी निलंबित
हल्द्वानी में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने महिला अपराध से जुड़े एक गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लालकुआं थाने में तैनात महिला उपनिरीक्षक मंजू नेगी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई दुष्कर्म के एक प्रकरण की विवेचना में प्रतिवादी को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोपों के बाद की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालकुआं थाने में अक्टूबर 2025 में एक युवती द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में आरोप है कि विवेचना अधिकारी महिला एसआई मंजू नेगी द्वारा आरोपी भगवत सरण को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया, जिससे निष्पक्ष जांच प्रभावित हुई।

मामले की आंतरिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने तत्काल प्रभाव से महिला एसआई को निलंबित करने के आदेश जारी किए।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर अत्यंत गंभीर है और महिला अपराध से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पति के खिलाफ FIR के बाद छलका मंत्री रेखा आर्या का दर्द, आखिर क्या हुआ ऐसा?
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य 
