कोटाबाग/कालाढूगी/हल्द्वानी – आगामी 26 से 30 दिसम्बर तक नैनीताल कार्निवाल के तहत कोटाबाग में एडवेंचर फैस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को कोटाबाग मे कार्यक्रम स्थल जीआईसी कोटाबाग एवं चिन्हित साहसिक खेल कार्यक्रम स्थलों का मौका मुआयना किया।
जिलाधिकारी बंसल ने कहा कि जनपद का कोटाबाग क्षेत्र प्राकृतिक सौन्दर्य से लबरेज है जो अभी तक पर्यटकोें की पहंुच से दूर है। कोटाबाग मे पर्यटक गतिविधिया बढाने के उददेश्य से आगामी 26 दिसम्बर से कोटाबाग में एडवेंचर फैस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर मौके पर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। नैनीताल कार्निवाल के अन्तर्गत कोटाबाग,नैनीताल व भीमताल में एडवेंचर फैस्टिवल में पैराग्लाईडिंग, हाॅट एअर बैलून, एमटीबी और एटीवी रैली, ट्रैकिंग, नेचर वाॅक, पैरा मोटरिंग, हाफ मैराथन, हैरीटेज वाॅक एवं विलेज टूर, वल्र्ड वांिचंग तथा चिल्किया में राॅक क्लाइमिंग, रैपलिंग,जैमरिंग, जिप्लाइन व अन्य साहसिक खेल गतिविधिया आयोजित की जायेगी। उन्होने बताया कि इस आयोजन का मुख्य आकर्षण पैराग्लाइडिंग तथा कोटाबाग से घूघूखांन तक लगभग 40 किमी लम्बी एमटीवी रैली होगी। कोटाबाग के जलना गांव से पैराग्लाइडिंग की जायेगी।

जिलाधिकारी बंसल ने कहा कि राजकीय इन्टर कालेज कोटाबाग परिसर मे कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत द्वारा किया जायेगा इसलिए हैलीपैड व्यवस्था, बैरिकेटिंग, ट्रैफिक प्लान आदि सुनिश्चित कर लिया जाए। प्रांगण में स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पाद,हस्तशिल्प,स्थानीय व्यंजन के स्टाल लगाये जायेेेंगे वही फ्लावर शो का आयोजन भी किया जायेगा। उन्होने बैलपडाव से कोटाबाग तक कोटाबाग से कालाढूगी व कोटाबाग से घूघूखांन तक सडक सुधारीकरण कार्य लोनिवि को कराने के निर्देश दिये।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत 
