हल्द्वानी – काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक युवक पर उसके पालतू कुत्ते को जान से मारने का आरोप लगा है। पड़ोसियों ने युवक पर कुत्ते की हत्या का आरोप लगाते हुए काठगोदाम थाना में मामला दर्ज कराया है पूरे मामले में पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार काठगोदाम थाना क्षेत्र के कपिल भवन चौकी क्षेत्र निवासी रोबिन कुमार व अन्य लोगों की ओर से पुलिस को तहरीर सौंप आरोप लगाया गया है कि कॉलोनी निवासी विशाल नाम का युवक उसने अपने पालतू कुत्ते की गला घोट कर बेरहमी से उसकी हत्या की है।
मारने के बाद उसे दफनाने के लिए वह घर के पास ही गड्ढा खोद रहा था कि तभी उन्होंने देख लिया । पूछने पर विशाल बहाना बनाते हुए कहा कि एक्सीडेंट में कुत्ते की मौत हुई है। जबकि कुछ लोगों ने विशाल को अपने कुत्ते के गले में रस्सी डालकर उसका गला घोटते हुए देख लिया था दफनाने के दौरान उसका गला रस्सी से कसा हुआ था और उसकी जीभ बाहर निकली थी शरीर पर चोट के निशान भी थे।
जब लोगों ने इसका विरोध किया तो विशाल उनसे लड़ाई भी लड़ने लगा और पड़ोसियों को जान से मारने की धमकी देने लगा पूरे मामले में पड़ोसियों ने विशाल के खिलाफ काठगोदाम थाने में कुत्ते की हत्या के मामले में मामला दर्ज कराया है मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
