हल्द्वानी- शहर का ऑटो बाजार सन्नाटे में, RTO में भी राजस्व का भारी नुकसान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- कुमाऊ के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी में प्रतिमाह करोड़ों रुपए का कारोबार ऑटोमोबाइल सेक्टर में होता लेकिन जब से लॉक डाउन की मार पड़ी तब से ऑटोमोबाइल सेक्टर पूरी तरह से ठंडा पड़ा है चाहे दुपहिया वाहन हो या चार पहिया वाहन या फिर कॉमर्शियल वाहनों की एजेंसी गिनी चुनी गाड़ियों की बिक्री हो रही है पिछले 2 महीने में हल्द्वानी आरटीओ के राजस्व के आंकड़ों से साफ पता चलता है कि जिस शहर में डेढ़ हजार गाड़ियां बिक्री हुआ करती थी वहां 300 से साढे तीन सौ गाड़ियां बिक्री हो रही है।

CORONA UPDATE- हल्द्वानी में दो और गर्भवती महिलाएं कोरोना पॉजिटिव

ADVERTISEMENTSAd

कोरोना महामारी के दौर में 22 मार्च लॉकडाउन से अब तक हल्द्वानी स्थित परिवहन विभाग के आरटीओ कार्यालय को लगभग 15 करोड़ के राजस्व का नुकसान हुआ है। कोरोना काल में आर्थिक गतिविधियां थम सी गई है लिहाजा इसका नुकसान निजी संस्थानों के साथ ही सरकारी राजस्व पर भी पड़ा है एआरटीओ संदीप वर्मा के मुताबिक हल्द्वानी आरटीओ ऑफिस में प्रतिमाह 1600 रजिस्ट्रेशन होते थे जो कि अब मात्र 300 पहुंच गए है इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान कामर्शियल वाहनों का टैक्स माफ किया गया साथ ही विभागीय ऑनलाइन कार्य ना होने की वजह से भी परिवहन विभाग को भारी नुकसान हुआ है अब धीरे-धीरे गतिविधियां संचालित होने लगी है तो उम्मीद जताई जा रही है कि सरकारी राजस्व भी पटरी पर आएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नितिन नबीन ने हल्द्वानी में खोला कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा, दलित मुद्दे से लेकर तुष्टीकरण तक पर बोले
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : पीसीएस के 67 पदों पर भर्ती निकली

नैनीताल- लक्जरी कार एमजी हैक्टर गिरी खाई में, देखिये लाइव रेस्क्यू

एआरटीओ संदीप वर्मा
ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें