हल्द्वानी : जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी बस स्टेशन, ठंडी सड़क, दुर्गा सिटी सेंटर और क्रियाशाला में स्ट्रीट लाईट की समुचित व्यवस्था कर दी है। इससे राहगीरों के साथ ही बालिकाओं को रात्रि आवाजाही में आसानी होगी। साथ ही सुरक्षित भी महसूस करेगी।
इस आशय की जानकारी देते हुए नगर मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने बताया कि रविवार शाम को नगर निगम की टीम ने उक्त स्थलों में स्ट्रीट लाईट बदल दी है। डीएम के निर्देशो में बाल विकास, शिक्षा विभाग ने विभिन्न स्थलों में कार्यशाला आयोजित कर असुरक्षित स्थलों को चिन्हित किया था।
इसी क्रम में हल्द्वानी बस स्टेशन में 09, ठंडी सड़क में 14, दुर्गा सिटी सेंटर में 07 और क्रियशाला में 11 खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को बदल/ठीक कर दिया है। इसके अलावा डी के पार्क में 05 और पॉलीशीट पंचक्की में 02 स्ट्रीट लाइट बदली गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी स्ट्रीट लाइट का सत्यापन किया और सुचारू रूप पाई गई। सुरक्षा के लिहाज से नगरपालिका नैनीताल ने नंदा देवी मेला क्षेत्र में 30 स्थलों में सीसीटीवी और हाई मास्क लाइट की पर्याप्त व्यवस्था की है। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, नवीन देवली मौजूद थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके
देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित
उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला
देहरादून :(बड़ी खबर) 17 फरवरी से इन इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना
उत्तराखंड: यहाँ फैक्ट्री मजदूर की सड़क हादसे में मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल ने ली प्राधिकरण की बैठक, अधिकारियों को निर्देश, जनता की शिकायत आई तो कोई बख्शा नहीं जाएगा
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, देहरादून के एसएसपी बदले
देहरादून- प्रदेश में 20 पुलिस अधिकारियो के तबादले, कई SSP बदले
हल्द्वानी (बड़ी खबर) DM के निर्देश पर यहां छापेमारी, मिला जखीरा 

