लालकुआं। रेल विभाग की अगुवाई में पुलिस प्रशासन द्वारा बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान पुनः शुरू किया, जिसमें अब तक तीन कच्चे निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार लालकुआं मनीषा बिष्ट के नेतृत्व में रेल विभाग की सीमा से लगे बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई शुक्रवार की प्रातः शुरू की गई, रेल विभाग द्वारा सबसे पहले अपनी दीवार तोड़ी उसके बाद उसके ठीक किनारे बने तीन कच्चे निर्माण ध्वस्त कर दिये, रेलवे द्वारा निर्माण तोड़ने से पूर्व ही उक्त लोगों द्वारा अपना सामान हटा लिया गया था, रेल विभाग द्वारा पूर्व में अतिक्रमण ध्वस्त कर अपनी चारदीवारी बना ली गई थी इसके बावजूद पुनः दीवार तोड़कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है, उनका कहना है कि जब पूर्व में रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाकर अपनी चाहर दिवारी बना ली थी तो इसके बाद पुनः लोगों के आशियाने उजाड़ने की कार्रवाई करना सरासर बेईमानी है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती संगीता, लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी, लालकुआं के पटवारी लक्ष्मी नारायण यादव, आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक तरुण वर्मा सहित भारी संख्या में प्रशासन, राजस्व विभाग, पुलिस और रेल विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
