Haldwani News- मोटाहल्दू रेलवे के गेट संख्या 47/बी1 बेरीपड़ाव रेलवे क्रासिंग पर एक कई फीट लंबा अजगर आ पहुंचा। रेलवे के कर्मचारियों ने उसे देखा तो ट्रेक से हटाने का प्रयास किया। इसी बीच वन विभाग को अजगर के रेलवे ट्रेक पर आने की जानकारी दी गई। विभाग के टीम ने आकर अजगर को वहां से रेसक्यू किया। सांप को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार रात लगभग पौने नौ बजे के करीब एक अजगर गेट संख्या 47/b1 बेरीपडाव रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात गेटमेन सुरेंद्र सिंह की नजर क्रासिंग को पार कर रहे विशाल अजगर पर पड़ी। उन्होंने अजगर को बिना छेड़े ट्रेक से नीचे उतरने दिया। तकरीबन बीस मिनट तक अजगर वहीं घूमता रहा। इस बीच रानीखेत एक्सप्रेस का समय होने लगा।
गेटमेन सुरेंद्र सिंह कहते हैं कि इतने बड़े अजगर के ट्रेक के आसपास होनेे और उसी समय ट्रेन के गुजरने देने पर समस्या हो सकती थी। इसीलिए उन्होंने वन विभाग की रेस्क्यू टीम को रेलवे क्रासिंग पर होने की जानकारी दी। कुछ ही देर में टीम के सदस्य हरीश शर्मा मौके पर पहुंच गए और थोड़े प्रयास के बाद उन्होंने अजगर को काबू कर लिया। इस पूरे प्रकरण में तकरीबन आधा घंटा लग गया।
खैर अजगर की लंबाई 12 फीट नापी गई। उसे लेकर वन विभाग की टीम रवाना हो गई। तब कहीं जाकर रेलवे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। दरअसल हाल ही में जंगल में दो हाथियों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत होने के बाद से रेलवे और वन विभाग वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। ऐसे में 12 फीट के अजगर को लेकर भी दोनों ही विभागों ने बेहद सतर्कता बरती।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
