हल्द्वानी : पैग बनाकर गिलास में डाला ही था कि पहुंच गए सिटी मजिस्ट्रेट, अब जाना पड़ा हवालात
हल्द्वानी : जिले में महिला सुरक्षा को लेकर जहां एक ओर पुलिस अभियान चला रही है तो वहीं प्रशासन भी महिलाओं और छात्राओं के सुरक्षा के मद्देनजर खुद भी पीछे नहीं है प्रशासन भी लगातार उन स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर रहा है जहां छात्राओं द्वारा भय या खतरा बताया गया है। इसी को देखते हुए छात्राओं द्वारा बताए गए स्थान का निरीक्षण करने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने सुशीला तिवारी के पास क्रियाशाला के सामने अचानक छापेमारी की ।
इस दौरान उन्होंने देखा कि सड़क किनारे बैठने के लिए लगाई गई बेंच में तीन युवक शराब पी रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने तत्काल उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को फोन करके तत्काल बुलाया और उन्हें हिरासत में भेज दिया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि विभिन्न स्कूलों व अन्य स्थानों पर महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के लिए जन जागरूकता के चलाए जा रहे अभियानों में जिन स्थानों का जिक्र छात्राओं व महिलाओं द्वारा किया जा रहा है लगातार उन स्थानों पर पुलिस और प्रशासन द्वारा छापेमारी और औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है इसी कड़ी में क्रियाशाला के पास शिकायत आई थी, जिसे देखने के लिए वह शाम को निकले तो अचानक उन्हें वहां पर अराजकता का माहौल लगा इस दौरान तीन लोग शराब पीते हुए पाए गए जिन्हें तत्काल पुलिस के हवाले किया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
