- हल्द्वानी की शिवांगी पांडेय ने अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन में लहराया परचम, युगांडा में जीता स्वर्ण पदक
हल्द्वानी, 13 जुलाई 2025 — उत्तराखंड की धरती एक बार फिर गौरवान्वित हुई है। इंस्पिरेशन स्कूल की होनहार छात्रा शिवांगी पांडेय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए युगांडा की राजधानी कंपाला में आयोजित युगांडा अंतर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया।
1 से 6 जुलाई तक चली इस प्रतियोगिता में शिवांगी ने महिला सिंगल्स वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया, वहीं डबल्स वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। इससे पहले वर्ष 2024 की इसी चैम्पियनशिप में भी उन्होंने डबल्स वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया था।
शिवांगी की इस उपलब्धि पर इंस्पिरेशन स्कूल के प्रबंधन, शिक्षकों और छात्र समुदाय ने गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। स्कूल प्रशासन ने कहा कि शिवांगी की यह सफलता न केवल उनके व्यक्तिगत संघर्ष और मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत है।
शिवांगी की इस उपलब्धि से जहां पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है, वहीं खेल जगत में भी उनके उज्ज्वल भविष्य की संभावनाएं प्रबल हुई हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल,
हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले 

