चोरगलिया निवासी डॉ. प्रीती चन्दोला को रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि
चोरगलिया क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटी प्रीती चन्दोला ने वनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान से रसायन विज्ञान में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
डॉ. प्रीती ने अल्जाइमर रोग के उपचार हेतु नोवेल सिर्टुइन-1 एंजाइम अवरोधकों की पहचान पर केंद्रित शोध कार्य किया है। उनके शोध निष्कर्ष प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं, जो गूगल स्कॉलर पर भी उपलब्ध हैं।

उनकी इस उपलब्धि से चोरगलिया क्षेत्र में हर्ष की लहर है। यह गौरवपूर्ण क्षण उनके परिवार के लिए भी विशेष है, क्योंकि पूर्व में उनके पति डॉ. दीपक चन्द्र चन्दोला ने भी वनस्थली विद्यापीठ से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी।
डॉ. प्रीती की यह सफलता न केवल क्षेत्र की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह दर्शाती है कि समर्पण और मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल,
हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी 
