Haldwani News: Kumaun University: Gold Medal: MSC Geography: कुमाऊं विश्वविद्यालय के 18वे दीक्षांत समारोह में हल्द्वानी निवासी हिमांशु पांडे को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। हिमांशु पांडे को एमएससी भूगोल में गोल्ड मेडल मिला है। इससे पहले हल्द्वानी पुरानी आईटीआई निवासी हिमांशु पांडे ने यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण और पीएचडी परीक्षा में भी सफलता प्राप्त कर परिवार का मान बढ़ाया है।
हिमांशु पांडे ने अपनी स्कूली शिक्षा आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग स्कूल से पूरी की है। साल 2017 में 12वीं कक्षा पास करने के बाद उन्होंने डीएसबी, नैनीताल से बीएससी पूरी की। बीएससी के बाद हिमांशु ने भूगोल विषय से एमएससी की पढ़ाई की। 2022 में एमएससी पूरी होने के बाद उन्हें 2023 में UGC नेट परीक्षा में भी कामयाबी मिली। साल के अंत में उन्हें कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पीएचडी परीक्षा में भी कामयाबी मिली। हिमांशु पांडे डीएसबी परिसर से ही पीएचडी कर रहे हैं।
हिमांशु के पिता नन्दा बल्लभ पांडे एनएचपीसी बनबसा में कार्यरत हैं तो वहीं उनकी माता लीला पांडे एक कुशल गृहिणी हैं। हिमांशु अपनी सफलता का श्रेय परिवार, गुरुजनों और मित्रजनों को देते हैं। वह आगे चलकर प्रोफेसर बनना चाहते हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पहले दिया तीन तलाक, फिर पत्नी से कहा- चाचा से करना होगा निकाह हलाला
हल्द्वानी के लक्ष्य राय चंदनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया, तीसरे मैच में जड़ा शतक
हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख 
