हल्द्वानी – गजब का चोर, जहां से बाइक उठाई, वही बेचने आया

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani News: बाइक चोरी की खबरें और बाइक चोरों के बारे में आपने अक्सर पढ़ा और सुना होगा। लेकिन चोरी की बाइक को उसी जगह बेचने जाना, जहां से चोरी की थी, ऐसा सुना है। नहीं ना, तो हम आपको बताते है कि एक चोर ने पहले बाइक चोरी की फिर उसकी बाइक को उसी जगह बेचने चले गया। जब मामला खुला तो चोर फरार हो गया। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

हॉट बाजार से चोरी हुई बाइक

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी के मल्ला फतेहपुर मुखानी निवासी अमित रौतेला एक अस्पताल में काम करते हैं। उनका कहना था कि 28 मार्च को वह अपनी पत्नी के साथ कठघरिया के साप्ताहिक हाट बाजार में गए थे। बाजार में उन्होंने खरीददारी की, जब वह लौटे तो देखा कि जिस जगह उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की थी वहां मौजूद नहीं है। उन्होंने पूरी बाजार में अपनी बाइक ढूंढ़ी, लेकिन बाइक कहीं नजर नही आयी। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत मुखानी थाने में की। अमित बाइक खोने से परेशान थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया

तभी शनिवार को एक फोन उनके पास आया, जो हाट बाजार के पास ही एक दर्जी का था। उसकी बात सुन अमित हैरान हो गया। दरअसल चोर बाइक लेकर दर्जी के पास पहुंचा और बेचने के लिए एक स्टांफ भी लाया। उसने दर्जी से बाइक की कीमत 12000 लगाई। सौदा तय हो गया तो दर्जी ने रजिस्ट्रेशन के लिए जब वाहन मालिक को फोन किया। उधर बाइक मालिक हैरान तो इधर दर्जी हैरान। तभी चोरी बाइक समेत वहां से खिसक गया। फिर सूचना पुलिस तक पहुंची। अब पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाइक चोर को पकड़ लिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें