हल्द्वानी– जिले में 98 नए कोरोना संक्रमित नए मामले मिलने के बाद फिर से हड़कंप मच गया है कोरोना ने एक बार फिर से शहर और गांव सभी क्षेत्रों में अपनी दस्तक देनी शुरू कर दी जाए मंगलवार को आए नए मामलों में हल्द्वानी के 19 कालोनियों के साथ साथ लालकुआ के चार इलाके और 2 गांव में भी कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। 98 पॉजिटिव मामलों में 82 आरटी पीसीआर जांच से 11 एंटीजन टेस्ट एक टूनेट और चार निजी लैब की जांच में पॉजिटिव मामले आए हैं।
हल्द्वानी की बसंत बिहार, मुखानी, कुमाऊ कॉलोनी, पंचशील कॉलोनी, आवास विकास, फ्रेंड्स कॉलोनी, अमरावती कॉलोनी, नारायण नगर, समता आश्रम गली, ढोलक बस्ती सहित कई अन्य इलाकों में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद टेंशन का माहौल है वही दूसरी तरफ शहर के एक हिर्दय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर का स्टाफ भी पॉजिटिव आया है।
स्वास्थ्य विभाग ने सबसे ज्यादा सैंपल लेने का बनाया रिकॉर्ड
नैनीताल जिले में स्वास्थ्य विभाग में मंगलवार को 1 दिन में 737 संदिग्ध लोगों के कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजे हैं कोरोना काल से अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा सबसे ज्यादा सैंपल भेजे जाने का रिकॉर्ड बनाया गया है स्वास्थ्य विभाग ज्यादा से ज्यादा लोगों के जांच सैंपल चैक कर कोरोना संक्रमित लोगों को चिन्हित करने में जुटा है ताकि इस महामारी को फैलने से बचाया जा सके।
जांच में हर 12वां मरीज पॉजिटिव
नैनीताल जिले में अब तक 22633 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है जिसमें 1784 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिसमें 1249 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 503 मरीजों का अभी भी उपचार किया जा रहा है इसके अलावा जिले में 31 मरीजों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है उधर मंगलवार को भी सुशीला तिवारी अस्पताल से 13 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं अस्पताल में फिलहाल 163 पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।
देहरादून- बाजपुर चीनी मिल परिसर में बनेगा इथेनॉल प्लांट, CM के समीक्षा कर तेजी लाने के निर्देश

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : देश के परमाणु ऊर्जा विभाग में बतौर वैज्ञानिक हल्द्वानी के अजय महरा का हुआ चयन
उत्तराखंड : अलकनंदा नदी में तैरता मिला बुजुर्ग का शव, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
उत्तराखंड के लोगों के लिए जरूरी खबर, 29 जून से तेज बारिश और आंधी के आसार
किसानों पर मेहरबान केंद्र और राज्य सरकार, रुद्रपुर से करोड़ों की योजनाओं का हुआ शुभारंभ
पहली बार इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की रेनबो ट्राउट मछली, अब 30 टन और निर्यात की तैयारी
देहरादून : CM धामी ने संवेदनशील समय में सीधे दिए निर्देश, निहंग रातों रात लौटे
देहरादून में आधी रात हाई अलर्ट: निहंगों की सूचना पर प्रेमनगर बना छावनी, घंटों जाम में फंसे लोग
उत्तराखंड: रात में कहा- ‘मैं जान देने जा रहा हूं’, सुबह नैनी झील में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड तीन-चार दिन में पहुंच जाएगा मानसून प्रदेशभर में जारी रहेंगी प्री मानसून गतिविधियां 
