पंचायत चुनाव में मोटाहल्दू में हुए बबाल मामले में 150 लोगों के खिलाफ लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस……….
लालकुआं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के दिन मोटाहल्दू के जयपुर खीमा में फर्जी मतदान को लेकर हुए बबाल के बाद पुलिस ने पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर 150 सौ से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है गत 28 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए मतदान किया जा रहा था। मोटाहल्दू के जयपुर खीमा पोलिंग बूथ में कुछ लोग पहुंचे तो पता चला कि उनके वोट पहले ही पड़ चुके है। जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।
इधर गत 21 अगस्त को पीठासीन अधिकारी दिनेश प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने 150 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ चुनाव प्रक्रिया में बाधा,सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, मतदान दल के सदस्यों के साथ मारपीट, धमकी देना और मतपेटियां छीनने समेत तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसकी जांच हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज शंकर नयाल को सौंपी गई है।
लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल ने कहा कि पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तमाम वीडियो फुटेज की जांच कर आरोपियों को तस्दीक करने का कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 

