Haldwani News: विगत दिवस तीन पानी में कार में हुए अंकित चौहान के मौत का सनसनीखेज खुलासा पुलिस ने किया है। परिजनों को पहले ही अंकित के हत्या का शक था जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर शक यकीन में बदल गया। यह उत्तराखंड का पहला ऐसा मर्डर केस है जिसमें सांप द्वारा कटवाने के बाद अंकित की हत्या की गई। आज एसएसपी पंकज भट्ट ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि एक सपेरे को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 4 लोग फरार है।
रिपोर्ट में अंकित को सांप के काटने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस सकते में आ गई। अमूमन सांप किसी को डंसता है, तो शरीर के किसी एक हिस्से को ही डंसता है, क्योंकि एक बार काटने के बाद सांप थक जाता है और अपना सारा जहर उगल चुका होता है। लेकिन अंकित के दोनों पैरों में एक ही जगह पर सांप ने काटा था। इससे पुलिस के शक की सुई हत्या की ओर घूमी और पुलिस ने जांच का एंगल बदल दिया। अंकित हत्याकांड की मुख्य आरोपी माही उर्फ डॉली है। जिससे अंकित के अवैध संबंध थे। वह अंकित से लाखों रुपया ऐड चुकी थी जिसके बाद वह अब उस से पीछा छुड़ाना चाहती थी ऐसे में उसने सपेरे का सहारा लिया। घटना की रात अंकित उसके घर में 4 घंटे तक रहा इस दौरान सपेरे को बुलाया गया। सांप के द्वारा उसे कटवाया गया थोड़ी देर तक अंकित तड़पता रहा ऐसे में एक बार फिर दूसरे पर पर उसे कटवाया गया जिससे उसकी मौत हो गई इसके बाद वह लोग लाश को लेकर रानी बाग की तरफ गए लेकिन वहां ठिकाना ना मिलने की वजह से हल्द्वानी की तरफ लौट आए और तीन पानी के पास कार के अंदर लाश को छोड़कर फरार हो गए। हत्याकांड में सपेरे रमेश नाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि अंकित की गर्लफ्रेंड टोली सहित चार आरोपी फरार चल रहे हैं पुलिस उनकी तलाश कर रही है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला 
