हल्द्वानी: शहर के नैनीताल रोड स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब स्कूल परिसर के अंदर एक गुलदार (तेंदुआ) आ घुसा। स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोगों द्वारा गुलदार को देखकर तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई।
मौके पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर पूरे परिसर को घेर लिया और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने (बेहोश करने) की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि उसे सुरक्षित तरीके से कब्जे में लिया जा सके।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, गुलदार पास के शीशमहल क्षेत्र से सटे जंगलों की ओर से स्कूल परिसर में दाखिल हुआ। गनीमत यह रही कि आज स्कूल में अवकाश होने के कारण बच्चे मौजूद नहीं थे, अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
स्थानीय निवासियों और स्कूल प्रबंधन की सतर्कता की सराहना की जा रही है, जिनकी तत्परता से समय रहते वन विभाग को सूचना दी जा सकी। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और आसपास के क्षेत्र में भी सतर्कता बरती जा रही है।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी स्थिति में खुद से गुलदार के पास जाने की कोशिश न करें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
