हल्द्वानी- आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस फ्रंट फुट पर बैटिंग करने की मंसा से पिच पर उतर गई है। बतौर कांग्रेस की टीम में सिलेक्ट होने के लिए दावेदार विधानसभा चुनाव के टिकटों की पैरवी के लिए आवेदन कर रहे हैं। राजस्थान से आए पर्यवेक्षक न सिर्फ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी कर रहे दावेदारों से आवेदन ले रहे हैं बल्कि रायशुमारी कर उन्हें टटोला जा रहा है। लिहाजा हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम में नैनीताल जिले की सभी विधानसभाओं से तैयारी कर रहे दावेदारों का जमवाड़ा लगा है। हर विधानसभा में आधा दर्जन से अधिक दावेदार दावेदारी कर रहे हैं लिहाजा विधानसभा चुनाव से पहले टिकट का चुनाव भी कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।
उत्तराखंड में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं विधानसभा क्षेत्र में तैयारी कर रहे दावेदारों को परखने और उनकी रायशुमारी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। नैनीताल जिले के सभी विधानसभाओं के लिए दावेदारों द्वारा आवेदन लेने को बतौर पर्यवेक्षक राजस्थान सरकार के मंत्री राजेंद्र यादव हल्द्वानी पहुंचे जहां उन्होंने नैनीताल की प्रत्येक विधानसभा से दावेदारी कर रहे दावेदारों के आवेदन प्राप्त करने सहित व्यक्तिगत रायसुमारी भी की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पर्यवेक्षक राजेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा में सर्वे कराकर और कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद ही जिताऊ और योग्य उम्मीदवारों को टिकट वितरित करेगी जिससे कि आगामी 2022 में कांग्रेस की प्रचंड बहुमत की सरकार बन सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी 
