हल्द्वानी- (दुस्साहस) ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों से झगड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, 6 लोग गिरफ्तार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani News- हल्द्वानी के वनभूलपुरा थाने के पुलिसकर्मियों से नशे की हालत में 6 युवकों द्वारा जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। गौला पुल पर चेकिंग के दौरान रोकने पर युवकों ने पुलिसकर्मियों से गाली गलौच कर मारपीट की, जिसमें के सिपाही की वर्दी भी फट गयी और वो घायल हो गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी छह आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया की चेकिंग के दौरान ऑटो और बाइक में सवार युवकों से जब पुलिसकर्मी ने पूछताछ की तो युवकों ने नशे की हालत में गाली गलौज कर मारपीट कर दी, सिपाही की तहरीर पर सभी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, साथ ही उनकी बाइक और टेंपो को सीज किया है, पकड़े गए सभी युवक गौलापार के लछम पुर गांव के रहने वाले है। जिनका नाम राहुल पलाडिया, लक्की सिंह, सुनील कुमार ,महेंद्र सिंह, चेतन सिंह और कमल सिंह है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें