लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र में एक युवती को ऑनलाइन कंपनी के सामान की डिलीवरी करने वाले डिलीवरी ब्वॉय से प्यार हो गया। फिर दोनों घर से फरार हो गये। जानकारी के मुताबिक बिन्दुखत्ता कालिका मंदिर तिवारी नगर प्रथम निवासी लड़की को ऑन लाइन सामान लेकर गांव गांव घूमने वाला युवक पांच दिन पूर्व अर्ध रात्रि में थ्री व्हीलर से एक ग्रामीण की बेटी को ले गया, युवती के रात में गायब हो जाने के बाद परिजनों को प्रातः पता चला तो उनमें हड़कंप मच गया, और मामला पुलिस तक पहुंच गया। परिजनों ने बिंदुखत्ता पुलिस चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर को गुमशुदगी की तहरीर देते हुए युवती को बरामद करने की मांग की, जिस पर पुलिस ने जल्द कार्रवाई का उन्हें आश्वासन दिया है।
बताया जाता है इकबाल सिंह नाम का युवा ऑन लाइन सामान लेकर गांव गांव घूमने आता था, जिसने बिंदुखत्ता में पानी पीने के बहाने लड़की से बातें करने की शुरुआत की। बात करते-करते दोनों में पहले दोस्ती हुई, फिर दोस्ती प्यार में बदल गई।और फिर यह भगाने तक का सफर तय कर दिया।
पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार 3 दिन पूर्व मामले की गुमशुदगी लिखाने कुछ लोग आए थे जिनकी गुमशुदगी लिखकर लापता युवती की खोजबीन की कार्रवाई तेज कर दी गई है।
इधर पता चला है कि लापता युवती के घर में गोवा से फोन आया और पैसों की डिमांड की गई तथा बताया गया कि उनकी बेटी गोवा में है उक्त फोन आने के बाद परिजनों में भय व्याप्त है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG में आर्यन, मेहुल और धीरज की कड़ी टक्कर, किसकी खुलेगी किस्मत
हल्द्वानी : छात्र संघ चुनाव को देखते हुए हल्द्वानी में डायवर्ट रहेंगे कई रूट
रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी 
