हल्द्वानी में अतिक्रमण के खिलाफ प्रसाशन ने चलाया बुल्डोजर,तीन मंजिला इमारत ज़मींदोज़।
हल्द्वानी – गुरुवार को हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड पर नगर निगम और प्रशासन ने मिलकर एक बड़ी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दो प्रमुख स्थानों पर कार्रवाई की गई, जिससे शहर के अव्यवस्थित हिस्सों को व्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।
लालडांट पर 4000 स्क्वायर फीट सरकारी भूमि मुक्त⤵️
अतिक्रमण अभियान के तहत, नगर निगम ने कालाढूंगी रोड स्थित लालडांट पर 4000 स्क्वायर फीट सरकारी भूमि से कब्जा हटाने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया। नगर आयुक्त ने बताया कि यह भूमि अब सरकारी स्वामित्व में है और भविष्य में इसे जनहित से जुड़े कार्यों के लिए उपयोग में लाया जाएगा।
कुसुमखेड़ा चौराहे पर तीन मंजिला इमारत जमींदोज⤵️
वहीं, कुसुमखेड़ा चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत प्रशासन ने तीन मंजिला एक भवन को जेसीबी मशीन की मदद से ढहा दिया। उप-जिलाधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि भवन मालिक को पहले ही नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इमारत समय पर नहीं हटाई गई। इसके बाद भवन की लीज भी रद्द कर दी गई।
हल्द्वानी को मिलेगा डिजिटल वॉच टावर⤵️
इसके अतिरिक्त, प्रशासन ने कुसुमखेड़ा चौराहे पर हल्द्वानी का पहला डिजिटल वॉच टावर लगाने की प्लानिंग है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि पुराना घंटाघर का कॉन्सेप्ट अब पिछड़ चुका है, और डिजिटल वॉच टावर शहर की आधुनिक पहचान का बनेगा। यह अभियान हल्द्वानी को एक बेहतर और सुव्यवस्थित शहर बनाने के उद्देश्य से चलाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी, ताकि शहर का विकास और नियोजन सुनिश्चित किया जा सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
