हल्द्वानी– उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हल्द्वानी के खंड द्वितीय में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत 45 वर्षीय गृजेश पंत की सड़क हादसे में मौत की खबर सामने आई है। जबकि उनके परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह गजरौला हाईवे पर अमरोहा में यह हादसा हुआ। जिसमें गरिजेश पंत की कार एक खड़े ट्रक पर जा टकराई।
दरअसल हल्द्वानी के नाथूपुर गांव के रहने वाले 45 वर्षीय गृजेश पंत हल्द्वानी में ही बिजली विभाग में जेई के पद पर कार्यरत थे। वह अपनी मां आशा पंत का इलाज करवाने के लिए कार से दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ उनके पिता श्याम दत्त पंत भी थे। कार आगरा जनपद के कुमार खेड़ा गांव का निवासी चालक राजू चला रहा था । जैसे ही गजरौला के सीओ ऑफिस के पास कार पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। इस दर्दनाक हादसे में जेई गृजेश पंत की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि कार में सवार उनके माता-पिता व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कार की चपेट में आकर बिलासपुर निवासी गुरजीत सिंह नाम का एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जहां से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर भेज दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं 
