हल्द्वानी। गौला बायपास रोड स्थित गोला पार्किंग में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कॉन्स्टेबल मोहम्मद यासीन और कॉन्स्टेबल लक्ष्मण मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मृतक की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, ऐसे में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम 
