Haldwani News- वन विकास निगम में कार्यरत हल्द्वानी निवासी स्केलर नारायण सिंह बिष्ट उम्र 50 वर्ष का संदिग्ध अवस्था में डॉली के जंगल में शव बरामद हुआ है। वह पिछले 25 दिन से लापता थे, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को तराई पूर्वी वन विभाग के डॉली रेंज कार्यालय से जानकारी मिली कि डॉली के जंगल में क्षत-विक्षत अवस्था में झाड़ियां के बीच एक शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा और उनकी टीम ने पूरी तरह गल चुके शव को कब्जे में लेते हुए उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया, व शव के पास ही एक परिचय पत्र पढ़ा हुआ था जिसे देखकर पता चला कि मृतक वन विकास निगम में स्केलर के पद पर कार्यरत था, तथा वह पिछले 3 अक्टूबर से घर से लापता चल रहा था, जिसकी गुमशुदगी परिजनों द्वारा हल्द्वानी के थाना मुखानी में गत 14 अक्टूबर को दर्ज कराई थी, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वही वन विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश आर्य के अनुसार वन निगम की डॉली रेंज बीट में स्केलर के पद पर कार्यरत नारायण सिंह बिष्ट उम्र 50 वर्ष लंबे समय से लापता था, जिसकी तलाश वन निगम और उसके परिजन कर रहे थे, जिसका जंगल में शव बरामद हुआ है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
