MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शुरू, देर रात तक आएंगे नतीजे
हल्द्वानी- MBPG कॉलेज पहले राउंड की मतगणना पूरी
निर्दलीय आर्यन बेलवाल को 146 वोट
NSUI के मेहुल शाह को 88 वोट
ABVP के धीरज बिष्ट को 85 वोट।
हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के मतदान के बाद मंगलवार को मतगणना प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती की जा रही है।
मतगणना 18 राउंड में पूरी की जाएगी। छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है, जिसके चलते नतीजों को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह बना हुआ है। मतगणना पूरी होने के बाद देर रात तक छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित होने की संभावना है।
एमबीपीजी कॉलेज में कुल 12,800 छात्र-छात्राएं मतदान के लिए पंजीकृत थे, जिनमें से 4,063 विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह चुनाव में करीब 31.74 प्रतिशत मतदान हुआ।
अब सभी की नजरें मतगणना के रुझानों और अध्यक्ष पद समेत अन्य पदों के परिणाम पर टिकी हैं। कॉलेज परिसर के बाहर भी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की गतिविधियां तेज हो गई हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शुरू, आर्यन बेलवाल बेलवाल आगे
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG कॉलेज में 31 फीसदी मतदान, आपस में सर फुटब्बल, थोड़ी देर में होगी काउंटिंग
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG में आर्यन, मेहुल और धीरज की कड़ी टक्कर, किसकी खुलेगी किस्मत
हल्द्वानी : छात्र संघ चुनाव को देखते हुए हल्द्वानी में डायवर्ट रहेंगे कई रूट
रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी 
