हल्द्वानी- ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए महिला ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में कमलुवागांजा निवासी महिला ने कहा है कि उसका विवाह 1 दिसमबर 2017 को अंकुश बिष्ट पुत्र विरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी काशीराम नगर, मुरादाबाद के साथ संपन्न हुआ। विवाह के समय मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिये। लेकिन दहेजलोभी ससुराली इससे नाखुश दिखे और कुछ समय बाद ही उसे प्रताड़ित करने लगे। पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा। इस कार्य में सास व ससुर भी उसके पति का साथ देने लगे। इस बीच उसने पुत्र को जन्म दिया। लेकिन ससुरालियों ने उसकी देखरेख से साफ इंकार कर दिया।
आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता और विरोध पर मारपीट करता। इस बीच उसे मारपीट कर दूधमुंहे बच्चे के साथ घर से निकाल दिया गया। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। विवाहिता ने पति से स्वयं के साथ-साथ मायके पक्ष को भी जानमाल का खतरा बताया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
