हल्द्वानी- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कांग्रेस की “जन आक्रोश रैली” की आलोचना करते हुए इसे एक राजनीतिक स्टंट करार दिया है। प्रकाश रावत ने कहा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष रैली का सिर्फ नामकरण आक्रामक करके राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं अन्यथा कांग्रेस पार्टी की पूर्ववर्ती सरकारों के ऐसे कर्म कभी नहीं रहे कि आम जनता इनके आक्रोश में इनका साथ दे ।
प्रकाश रावत ने कांग्रेस की रैली को फ्लॉप बताते हुए कहा कांग्रेस केवल सत्ता पाने के लिए लोगों को गुमराह कर रही है और रैली के माध्यम से अपने राजनीतिक हित साधने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस की नीतियां और नेतृत्व हमेशा विफल रहे हैं, इसलिए जनता का विश्वास कांग्रेस से अब लंबे समय के लिए हट चुका है। प्रकाश रावत ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और विकास में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कहा प्रदेश में जीरो टॉलरेंस सरकार की कार्यशैली से कांग्रेस नेतृत्व खासी परेशानी में है , उनको सत्ता के गलियारे उनसे दूर होते दिखाई दे रहे हैं , रावत ने तर्क देते हुए कहा राज्य सरकार मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरलीकरण , समाधान , निस्तारण , और संतुष्टिकरण के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है , उनकी पार्टी की नीतियां और योजनाएं देश की जनता के हित में हैं, और वे कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति से जनता को भ्रमित नहीं होने देंगे ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बीएलओ से अभद्रता पर निर्वाचन विभाग सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी के 1200 दुकानदारों की बढ़ी चिंता! 5 गुना किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मेयर से लगाई गुहार
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, सभी बड़े भवनों की होगी जांच
चारधाम यात्रा के बीच सीएम धामी का बड़ा संदेश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड को मिलेगा ज्यादा केंद्रीय पैसा? मुख्य सचिव ने बनाया नया प्लान
उत्तराखंड में सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य, मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड में भूमि प्रबंधन सुधारों की बड़ी तैयारी, मुख्य सचिव ने मांगी व्यापक कार्ययोजना
हल्द्वानी : हल्द्वानी में फुटपाथ अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का ताबड़तोड़ अभियान
हल्द्वानी : कर्तव्य पथ पर दुनिया से रुखसत हुए फायरमैन जगजीत सिंह, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई
ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत 

